खरगोन।** जिला पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। भगवानपुरा थाना पुलिस ने पिपल्या बावडी रोड पर घेराबंदी कर नवलपुरा निवासी 21 वर्षीय सिकलीगर आरोपी राजपालसिंह को रंगे हाथों दबोचा। आरोपी बस का इंतजार कर अवैध हथियारों की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसके बैग से **10 अवैध देशी पिस्टल** और **07 अतिरिक्त मैगज़ीन** बरामद ।