बेनीपुर: मोहर्रम पर शांति और भाईचारे का संदेश ग्रामीण एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
बेनीपुर मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की देर शाम ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी बहेड़ा थाना पहुंची उन्होंने पूरे थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व की तैयारी और इस दौरान निकलने वाले जुलूस के रूट का जायजा लिया जा यजा लेने के बाद ग्रामीण एसपी ने पुलिस पदाधिकारीयों और जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला