रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ अवैध संबंधों की आग में एक सुहाग उजड़ गया। भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में अंधे पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना गोह थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव की है।