मुजफ्फरनगर के छपार में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां फ्लाईओवर से क्रेटा कार नीचे गिर गई। हादसे में पांच युवक घायल हुए, जिनमें से सागर, हिमांशु और यश की मौत हो गई। वरुण और सुशांत की हालत गंभीर है, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। इलाके में शोक की लहर है।