हाथरस: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 29 आईएएस अधिकारियों के किए गए तबादले, जनपद हाथरस के नए जिलाधिकारी होंगे राहुल पांडेय
यूपी सरकार ने हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल जारी रखा है। इसी क्रम में 29 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यूपी सरकार की ओर से लिस्ट जारी की गई है, साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आशीष कुमार को हटाकर नए जिलाधिकारी के रूप में राहुल पांडेय को हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।