हाथरस: जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, करीब 50 हजार वादों का किया जाएगा निस्तारण
सदर कोतवाली क्षेत्र के जनपद न्यायालय पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने रिविन काटकर सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जनपद न्यायालय पर लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के करीब 50 हजार वादों का निस्तारण किया जाएगा ।