मांझी: नरवर मोहम्मदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल
Manjhi, Saran | May 18, 2026 मांझी प्रखंड के नरवन मोहम्मदपुर सड़क मार्ग पर सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद पुर निवासी विशाल उपाध्याय और नरवन निवासी विकास पंडित के रूप में हुई है। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।