बालोद: नैनो उर्वरक ने किसान गणेश कचलामे की तस्वीर बदली, बढ़ी आमदनी से कराया बोरवेल और खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी
Balod, Balod | Jun 9, 2026 बालोद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम लोहारटोला के किसान गणेश कचलामे आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।