सूरतगढ़: पुलिस ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर 2 क्विंटल 30 किलो डोडा के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
सूरतगढ़ सर्कल की राजियासर थाना पुलिस व DST ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत कार्रवाई करते हुए अमृतसर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर ट्रक से 2 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। SP ने रविवार शाम प्रेसनोट जारी कर बताया कि जालंधर निवासी हरजिंद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया है। मामले मे NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।