बक्सर पुलिस ने दीपावली से पूर्व खोए हुए 53 मोबाइल उनके धारकों को लौटाकर उन्हें पर्व का तोहफा दे दिया है। शुक्रवार को लगभग 5:30 अपराह्न में पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में मोबाइल धारकों को बुलाया और उन्हें उनका खोया मोबाइल लौटाया। इस साल जनवरी से लेकर अबतक कुल 109 मोबाइलों को खोजकर पुलिस लौटा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख है