बहराइच: चेतरा इलाके में पान लगा रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतरा इलाके में पान की दुकान चला रहे व्यक्ति को शुक्रवार सुबह पान लगा रहा था। तभी अचानक जहरीले सांप ने व्यक्ति को काट लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति पान लगा रहा था। तभी घटना हुई।