सगड़ी: सगड़ी क्षेत्र में चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गलियों और खेतों में पानी नजर आया
आजमगढ़ के सगड़ी क्षेत्र में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे एक बार फिर चक्रवाती तूफान के साथ हुई जोरदार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया । करीब 1 घंटे हुई तेज बारिश के चलते कस्बे और आस पास के क्षेत्रों में हर तरफ जलभराव की स्थिति बन गई । सड़कों से लेकर गलियों और खेतों तक पानी ही पानी नजर आया । अचानक चक्रवाती तूफान और तेज बारिश ने मौसम बदल दिया ।