आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने नामांकन केंद्र का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
Agra, Agra | Apr 15, 2024 आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने सोमवार को जिला मुख्यालय में बनाए गए नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन केंद्र की व्यवस्थाओं सहित सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। वही मीडिया के माध्यम से प्रत्याशियों और जनता से आदर्श आचार सहिंता नियमों का पालन करने की अपील की।