आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,जानकारी देते अपर पुलिस आयुक्त केशव राव चौधरी
Agra, Agra | Apr 15, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने डीसीपी सिटी और एसीपी लोहामंडी के नेतृत्व में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया हैं। अपर पुलिस आयुक्त केशव राव चौधरी ने बताया कि बिचपुरी मार्ग के एक खंडर में फैक्ट्री चल रही थी। जिसमे आरोपी प्रेम,महेंद्र,आजाद को गिरफ्तार किया गया है। इनसे हथियार बनाने के उपकरण,10 अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद हुए हैं।