आगरा: राजपुर चुंगी पर AC स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग का लाइव वीडियो आया सामने,एक व्यक्ति हुआ था घायल
Agra, Agra | Apr 15, 2024 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर चुंगी पर बीते कल एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब पूरे घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। दमकल कर्मी एवं अन्य लोग आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान तेज धमाका हुआ और दमकल कर्मियों सहित मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।