लोहरदगा: लोहरदगा में 400 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
लोहरदगा: नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समारोह में जिले के 400 से अधिक मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस