पलिया: रेलवे विभाग ने किसानों के खेतों को जाने वाले रास्ते को किया बंद, पलिया तहसील के भारतीय किसान मजदूरों ने शुरू किया धरना
पलिया तहसील क्षेत्र के बोझवा गांव में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक के पास धरने पर बैठे हैं। यूनियन के नेता नंदकिशोर ने बताया है। कि किसानों के खेतों तक जाने वाला रास्ता सरकारी कागजों में दर्ज है। लेकिन रेलवे विभाग द्वारा उसे बंद कर दिया गया है।