कोईलवर: शराब तस्करी के मामले में पूर्व से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिद्धा ओपी पुलिस कायमनगर बाजार से किया गिरफ्तार भेजा जेल
मंगलवार को गिद्धा ओपी पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में पूर्व से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को कायमनगर बाजार से गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर कायम नगर गांव निवासी सीताराम पासवान के पुत्र संतोष कुमार पासवान बताया जा रहा है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है।