कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के कुलहड़िया गांव में मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
मंगलवार को कोईलवर प्रखंड के कुलहड़ियां गांव में मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 40 से 50 जानवरों का इलाज कर मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान लगभग 100 जानवरों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन भी दिया गया।