जगदीशपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक शुक्रवार की दोपहर अचानक कुरुक्षेत्र के मैदान में बदल गया
भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक शुक्रवार की दोपहर अचानक कुरुक्षेत्र के मैदान में बदल गया जहां एक साली ने अपने जीजा को किसी दूसरी लड़की के साथ घूमते और मजे से आइसक्रीम खाते पकड़ लिया फिर क्या था जीजा की यह हरकत देख साली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया उसने आव देखा ना ताव प्लेटफार्म पर ही जीजा और उसकी महिला मित्र की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी