निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा बस स्टैंड पर खड़ी कार में लगी आग, राहगीरों और ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा बस स्टैंड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार से उठते धुएं ने आसपास मौजूद लोगों को चौंका दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए कार के दरवाजे खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं पास खड़ी रोडवेज बस के ड्राइवर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया, जिस