जलेसर: गांव जिनवाली के खेतों में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लगभग 50 बीघा फसल जलकर हुई खाक
Jalesar, Etah | Apr 10, 2026 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव जिनावली में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे करीब गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से कई 50 बीघा के करीब फसल जलकर राख हो गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ठाकुर भूर सिंह (प्रधान) के खेत में आग लगने से सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खेत में भी कुछ फसल जल गई।