बांसवाड़ा: बोरवट पेट्रोल पंप के पास खड़ा डंपर चोरी, सदर थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सदर क्षेत्र के अंतर्गत बोरवट पेट्रोल पंप के पास खड़ा डंपर मंगलवार सुबह अँधेरे के दौरान चोरी होने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस से रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थीया ममता पत्नी यशपाल कटारा निवासी धनपुरा बोरवट ने लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसका डंपर बोरवट पेट्रोल पंप के पास पड़ा हुवा था। जो मंगलवार सुबह 4 बजे चोरी हो गया हे।