बांसवाड़ा: जिले में जर्जर शाला भवनों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और एडीपीसी से शिक्षक संघ सियाराम ने की वार्ता
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग अधीन समस्त जनजाति टीएसपी एरिया के विद्यालय अत्यन्त जर्जर है कभी भी कोई हादसा हो सकता हैं राज्य सरकार द्वारा खंडहर भवनों में बच्चे नहीं बैठाने के मात्र कागज़ी आदेश जारी कर इतिश्री कर रही हैं। उक्त बात मंगलवार शाम 4 बजे राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश सभा अध्यक्ष ललित आर पाटीदार का जिला शिक्षा अधिकारी वार्ता कि गई।