राजनगर: भट्टी चौक पर एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर सड़क पर गिरी, घायल होने पर सदर अस्पताल में इलाज जारी
मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक पर रविवार अहले सुबह अचानक बेहोश होकर असीमा खातून नामक बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। जिस कारण बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी सुबह रविवार को 7:00 बजे लाया गया। जहां घायल बुजुर्ग महिला का इलाज जारी है। घायल महिला को सिर में काफी चोटें भी आई है।