सफीपुर: सफीपुर में अनियंत्रित डंपर पेड़ से टकराया,चालक गंभीर घायल, नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
Safipur, Unnao | Jun 29, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर चौकी इलाके में शनिवार देर रात 11:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विशाल नीम के पेड़ से जा टकराया। हादसा नया खेड़ा-बरेली मार्ग पर हुआ, जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में बरेली की ओर जा रहा था