भिंड नगर: बस स्टैंड पर समाचार पत्र वितरक को बाइक ने मारी टक्कर, तीन जगह पैर में फ्रैक्चर, जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
भिंड। शहर के बस स्टैंड पर सड़क हादसे में समाचार पत्र वितरक सौरभ त्यागी उर्फ डब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल ई-रिक्शा के माध्यम से इलाजे के लिए अस्पताल भेजा