मैनपुरी: किशनी पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के 6 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना किशनी पुलिस, SOG टीम ओर सर्विलांस टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस, हथियार ओर कई मोहर भी बरामद की है। वहीं शुक्रवार की दोपहर 2 बजे एएसपी सिटी राहुल मिठास ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए अभियुक्तों को चेहरे मीडिया के सामने बेनकाब किए है।