अलवर: श्री रामनवमी के उपलक्ष में 17 अप्रैल को अलवर में सर्व हिंदू समाज की ओर से श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा ।
Alwar, Alwar | Apr 15, 2024 श्री रामनवमी के उपलक्ष में 17 अप्रैल को अलवर में सर्व हिंदू समाज की ओर से श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े सुभाष अग्रवाल, दिलीप मोदी, रमेश नरवानी और सौरभ कालर ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर की स्थापना के उपलक्षय में रामनवमी पर श्री राम रथ यात्रा निकाली जा रही है।