अलवर: गोतौली गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडों से हुई मारपीट, एक पक्ष के 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Alwar, Alwar | Apr 15, 2024 अलवर भिवाड़ी के शेखपुरा थाना क्षेत्र के गोतौली गांव में एक बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से दो को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई एवं एवं दो लल्लू राम एवं नरसी का उपचार जारी है घटना रविवार दोपहर की है