उन्नाव: भदनी गांव में बैंक के कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी का फंदा लगाकर दी जान
Unnao, Unnao | Nov 8, 2025 माखी थाना क्षेत्र के भदनी गांव निवासी किसान गोविंद उम्र 45 वर्ष ने बैंक कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार रात करीब 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गोविंद ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक का एक पुत्र सूरज है। मृतक पांच भाइयो में सबसे बड़े थे। शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है जहाँ मृतक के रिश्तेदार ने शनिवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी है।