ग्वालियर गिर्द: नवविवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला, दहेज़ उत्पीड़न दर्ज
महिला थाना पुलिस ने 2 विवाहिताओं की शिकायत पर उनके ससुरालियों के खिलाफ मारपीट घर से निकालने और दहेज़ उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज किए है। दोनों महिलाओं के ससुराल वाले दहेज को लेकर उन्हें रोज ताने मारा करते थे और मारपीट भी करते थे। दोनों महिलाओं को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने महिला थाने पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।