गुण्डरदेही: नगर पंचायत गुण्डरदेही में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत वृहद वृक्षारोपण, अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा- पेड़ लगाना और उनकी देखभाल भी जिम्मेदारी है
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत गुण्डरदेही क्षेत्र में आज विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल, शहीद कौशल महाविद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, मुक्तिधाम, SLRM सेंटर एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, सीएमओ कोमल सोनकर, पार्षद शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, सेवक महिपाल, एल्डरमैन गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर