बालाघाट: नगर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम बदला, आंधी-तूफान और बारिश से गर्मी से राहत, कई जगह नुकसान
नगर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं और आंधी के कारण कई स्थानों पर मकानों, दुकानों