बैतूल नगर: बैतूल के कोठीबाजार में खाना बनाते समय मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला; घरेलू सामान जलकर खाक
शहर के कोठीबाजार क्षेत्र में रविवार को एक मकान में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख घर के सदस्यों और आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और आग को आसपास के मकानों तक फैला