परसिया: राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 12 के गठन में हो रहा विलंब,बीएमएस ने पेंच कन्हान की इकाईयों मे नारे लगाए
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता-12 के गठन में हो रहे विलम्ब को लेकर आन्दोलन नोटिस दिया गया है । पूरे कोल इण्डिया में 25 जून से 30 जून 2026 तक जन-जागरण के तहत् नारेबाजी एवं गेटमिटिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है । बीएमएस ने शारदा कोयला खदान में गेट मीटिंग की। गुरूवार 5 बजे बताया 26 को महादेव पूरी खदान में गेट मीटिंग होगी।