थाना क्षेत्र के चलना गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे करीब आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही राजेश दास के साथ मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया .स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए जख्मी व्यक्ति ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है.