खगड़िया: अलौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल में उपचार जारी
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित संतोष पुल के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के इचरुवा गांव निवासी कैलू रजक के पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार शाम 4:00 बजे तक उसका उपचार जारी