हाथरस: मुखबिर की सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देसी शराब सहित किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्यवाही जारी
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चंदपा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को पत्ती गढी बनारसी तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।