लुण्ड्रा: आमादरहा के पास शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, बाजार से लौट रहे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने मारी ठोकर
आज दिनांक 9 मई 2026 दिन शनिवार को शाम 7:35 में दरिमा थाना क्षेत्र के आमादरहा के पास शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार से लौट रहे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं ऑटो में सवार एक महिला वाहन में फंस गई। जहां स्थानीय लोगों महिला को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला।