बीकापुर: मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में तैनात संविदा कर्मी प्रभु नाथ मिश्रा की मौत को लेकर पर परिजनों ने प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप
दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में तैनात रहे संविदाकर्मी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, प्राचार्य द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो और अखबारों में प्रभुनाथ को हैवी ड्रिंकर कहने पर आक्रोश व्यक्त किया है, प्राचार्य पर विधिक कार्यवाही की बात कही है, मृतक के शरीर का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया ।