बीकापुर: बीकापुर तहसील के प्रधान पद के उपचुनाव में चौरे चंदौली में प्रियंका तो पारा गरीब शाह में नंदू राम वर्मा विजई घोषित
खबर बीकापुर तहसील क्षेत्र की है, जहां ग्राम प्रधान के खाली पड़े पद पर उपचुनाव की मतगणना हुई, तारुन ब्लॉक के पारा गरीब शाह में नंदूराम वर्मा विजई घोषित हुए हैं, साथ ही बीकापुर ब्लाक अंतर्गत चौरे चंदौली ग्राम प्रधान के उपचुनाव में मृतक हुए पूर्व प्रधान स्व. दिनेश राणा की पत्नी प्रियंका विजई घोषित हुई है, मतगणना के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही ।