बीकापुर: तारुन थाने के सामने सड़क पर वाहन को बचाने के चक्कर में कार बाउंड्री में घुसी, चपेट में आया बाइक सवार जिला अस्पताल रेफर
खबर तारुन थाने के सामने की है, जहां गुरुवार को सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार चालक थाने की बाउंड्री से टकरा गया, इसी बीच अपने घर से केशरुवा दुकान पर बाइक से जा रहा अनिल कुमार पुत्र करमराज कार में भिड़ गया, जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया, तत्काल उसे थाने की पुलिस ने CHC तारुन पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।