प्रतापगढ़: धमोत्तर पंचायत समिति में स्वच्छता और निर्माण कार्यों को लेकर बैठक, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया गया जोर
धमोत्तर पंचायत समिति में स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अश्विन मालू ने की, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीएम अश्विन मालू ने सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा निर्माण