भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गांव स्थित पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर शनिवार को सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बास बल्ला लगाकर सड़क जाम कर मंसूरचक पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। जिससे आवागम पूरी तरीके से बाधित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मंसूरचक पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही की गई।