मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मवैया गांव के पास अचानक ब्रेक लगाने से दो हाईवा में हुई भिड़ंत चालक खलासी फसे, ग्रामीणों ने बचाई जान
बताते चले कि गुरुवार की भोर लगभग 5:00 बजे मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी 28 वर्षीय हाईवा चालक राहुल कुमार कोयला लोड कर सिंगरौली से उन्नाव जा रहे थे। मवैया गांव के पास आगे चल रही एक हाईवा ने अचानक ब्रेक लगा दिया पीछे चल रहे हाईवा से सीधे टक्कर हो गई। जिसमें हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया चालक और खलासी केबिन में फस गए। ग्रामीणों ने बचाई जान।