झांसी: डॉक्टर के पास जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 24, 2026 झांसी से सटे ललितपुर में पैदल जा रही रजनी को ट्रक ने रौंद दिया। रजनी डॉक्टर को दिखाने जा रही थी। हादसे के बाद परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को रजनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर 4 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तालबेहट थाना क्षेत्र के तेरई फाटक के पास हुआ है।