हेरहंज: आरा गांव में धान काट रही युवती को सांप ने काटा, हालत बिगड़ी, रिम्स रेफर
आज शुक्रवार की संध्या करीब 4:00 बजे हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा ग्राम में खेत में धान काट रही एक युवती सोनी कुमारी पिता सावन उराव को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। जिसे गंभीर अवस्था मे बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ ध्रुव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दियाl