सिवनी: बघराज में कुएं में डूबने से व्यक्ति की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान कुएं में गिरने की आशंका
Seoni, Seoni | Jun 22, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बघराज गांव में खेत पर बने कुएं में डूबने से शुखचेन धुर्वे नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था और कुएं से पानी निकालते समय उसे दौरा पड़ गया, जिससे वह कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।