मुरैना नगर: बिजली घर के सामने रात में बाइक में लगी आग, दमकल ने बुझाई, पुलिस जांच में जुटी: हादसा या साजिश?
मुरैना शहर में एमएस रोड स्थित बिजली घर के सामने बीती देर रात एक बाइक में आग लग गई।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो अज शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक किसकी थी और आग कैसे लगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है।